जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर केस

थाना मजीठा पुलिस ने नाबालिगा के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी कलेर मांगट के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक सात वर्ष की बेटी है कि एक बेटा 6 वर्ष का है। वह पति के साथ किसी काम से बाहर गई थी। दोनों बच्चे घर में ही थे। 26 दिसंबर को आरोपी घर में जबरन दाखिल हुआ और उसकी नाबालिगा के साथ जबदरन दुष्कर्म किया। बच्ची को किसी को न बताने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *