जबलपुर के गढ़ा में लाखों के मोबाइल चोरी का खुलासा:कर्मचारी निकला चोर, 7 लाख के मोबाइल बरामद; बाजार में बेचने की फिराक में था

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एक शॉप से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी होने के मामले का जबलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान में काम करने वाले कर्मचारी साहिल साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। गढ़ा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल साहू (23 वर्ष) निवासी शारदा चौक एक ई-कॉमर्स कंपनी के हब में काम करता था। इस मामले की शिकायत इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सीनियर टीम लीडर रीतेश यादव ने दर्ज कराई थी। कस्टमर कैंसिल ऑर्डर से हो रही थी चोरी शिकायत में बताया गया कि कस्टमर द्वारा कैंसिल किए गए सामान को जबलपुर हब से मुख्य कार्यालय इंदौर भेजा जाता है। इसी दौरान कंपनी की ओर से मेल के जरिए जानकारी मिली कि हब से शिपमेंट में जाने वाले बैग में पार्सल कम पहुंच रहे हैं। जब रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो 30 जुलाई 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आईफोन, एंड्राइड मोबाइल, ब्रेसलेट समेत करीब 7 लाख रुपए के 15 कीमती आर्टिकल गायब हैं। CCTV में कैद हुआ कर्मचारी शिकायत के बाद गढ़ा थाना पुलिस ने शॉप और हब में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में कर्मचारी साहिल साहू को शिपमेंट बैग से कीमती आर्टिकल चोरी करते हुए देखा गया। आरोपी हब एसोसिएट के पद पर कार्यरत था, जिसकी जिम्मेदारी ऑफिस खोलना, शिपमेंट अनलोड कराना और रिप्लेसमेंट का सामान वापस भेजना थी। पूछताछ में कबूली चोरी पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6 आईफोन और 1 अन्य मोबाइल फोन कीमत करीब 6 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोपी ने बताया कि वह इन महंगे मोबाइल फोनों को चोरी कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। इनकी रही विशेष भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, आरक्षक शैलेन्द्र, हेमंत पटेल, सिद्धार्थ तिवारी एवं महिला आरक्षक पूनम की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *