जबलपुर नगर निगम ने 74 चालान काटे, ₹23,800 जुर्माना वसूला:औचक निरीक्षण में मिली गंदगी; स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने और स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न संभागों में जांच दलों ने 74 चालान काटे और मौके पर 23,800 रुपए का जुर्माना वसूला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के भोजनालयों, होटलों और खान-पान की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की कमी, परिसर में गंदगी और डस्टबिन का उपयोग न करने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निगम ने इन प्रतिष्ठानों पर तत्काल चालान काटकर जुर्माना लगाया। निगमायुक्त ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी निगमायुक्त अहिरवार ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने नागरिकों, दुकानदारों और निर्माणकर्ताओं से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। इस अभियान में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती हर्षा पटेल, सचिन जैन, वैभव तिवारी, आनंदराव, स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कोरी, राम कोरी, संभाग सुपरवाइजर व्यंकटेश और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी सहित नगर निगम का पूरा अमला शामिल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *