जबलपुर में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:2 साथी घायल; शहपुरा के पास हुआ हादसा, कार चालक फरार

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर शहपुरा-चरगंवा रोड पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात हुआ। अहमदपुर गांव का रहने वाला 33 वर्षीय शेख आजाद बाइक पर घर लौट रहा था। तभी शाहपुरा के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और कार पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार शेख आजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हुए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों को 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। शहपुरा थाना के सब-इंस्पेक्टर संतोष ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *