जबलपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा:कई केबिन बने मिले, युवक-युवतियां थे आपत्तिजनक स्थिति में; संचालक समेत 10 को पकड़ा

जबलपुर पुलिस ने बुधवार रात विजय नगर क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में छापेमारी की। यहां से पांच युवतियों, दो स्पा सेंटर संचालकों और तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तब हुई, जब पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी और उन्हें संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजय नगर क्षेत्र में स्पा सेंटरों के जरिए देह व्यापार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी पुलिस ने इस तरह की कई छापेमारी की हैं, लेकिन इसके बावजूद स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां जारी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय नगर इलाके के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा है। इसके बाद महिला थाना प्रभारी और विजय नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में छोटे-छोटे कमरे और केबिन पाए गए, जहां तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ शुरू की। सेंटर में केबिन बने थे, आपत्तिजनक स्थिति में मिले कपल आओ स्पा सेंटर के मालिक की पहचान गोरखपुर पीपल मोहल्ला निवासी शीतल बावरिया के रूप में हुई। पुलिस को कई दिनों से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। बुधवार रात को अचानक छापेमारी कर जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर छोटे-छोटे कई कमरे और केबिन मिले। तीन केबिन के दरवाजे खटखटाने पर जब देर तक नहीं खुले, तो चेतावनी देने के बाद दरवाजे खोले गए। अंदर तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। मसाज के नाम पर 5-8 हजार रुपये वसूलते सीएसपी भगत सिंह गाठोरिया ने बताया कि जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर के काउंटर पर युवती बैठती थी। कस्टमर के आने पर उन्हें 1-2 हजार रुपये के मसाज पैकेज का प्रस्ताव दिया जाता था। पुरुष कस्टमर्स को मसाज के साथ सेंटर में काम करने वाली युवतियां भी दिखाई जाती थीं। पसंदीदा युवती के साथ अलग कमरे में मसाज के नाम पर 5 से 8 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। मौके से गोरा बाजार निवासी संदीप सिंह उर्फ प्रेम, शांति नगर गोहलपुर निवासी शेखर नायडू और दीवांश बुधवानी को पुलिस ने तीन अलग-अलग कमरों से युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *