जबलपुर में बढ़ती तेंदुओं की संख्या ने रहवासी इलाकों में भी डेरा डालना शुरू कर दिया है। आयुध निर्माणी खमरिया के सरकारी घरों में भी तेंदुओं की दहशत से लोगों में डर है। ओएफके कर्मचारी राजू मीणा के घर में भी तेंदुआ देखा गया है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फैक्ट्री प्रबंधन और सुरक्षा विभाग से मांग की गई है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कर्मचारी राजू मीणा का वेस्टलैंड में घर है। 28 दिसंबर की रात 2:14 पर एक विशाल तेंदुआ गेट को लांघकर अंदर घुसता है और काफी देर तक चहल कदमी करने के बाद पीछे के रास्ते से होते हुए जंगल की तरफ भाग जाता है। तेंदुए का घर में घुसने का वीडियो जब लोग सीसीटीवी फुटेज में देखते है तो हड़कंप मच जाता है। करीब 11 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ बहुत ही आसानी से ऊंची बाउंड्री कूदकर अंदर की ओर आते हुए दिखाई दे रहा है। डीएफओ ऋषि मिश्रा का कहना है- यह सही है कि जबलपुर में लगातार तेंदुए की संख्या बढ़ाने के कारण उनकी चहलकदमी भी रिहायशी इलाके में हो रही है, लेकिन अभी तक तेंदुए ने शहरी क्षेत्र में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। जिले में 30 से अधिक तेंदुओं की संख्या है। वन विभाग की टीम भी उस जगह पर तैनात लगातार रहती है, जहां पर की अधिकतर तेंदुओं का मूवमेंट होता है। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर के गांवों में 30 से ज्यादा तेंदुओं का मूवमेंट जबलपुर के इंद्राना गांव में बीते दो सप्ताह से तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। गांव के आसपास तीन से चार तेंदुओं का झुंड अक्सर देखा जा रहा है, जिसके कारण लोग डर के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों के भीतर चले जाते हैं।पूरी खबर पढ़ें


