जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या:होटल जैक्सन के पास लहूलुहान हालत में मिला था; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जबलपुर में होटल जैक्सन के पास एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को वारदात की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम सागर निवासी दयाशंकर वंशकार के रूप में हुई है। चाकू मार कर हत्या सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने बताया कि, सुबह लगभग 11 बजे सूचना मिली थी कि होटल जैक्सन के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चाकू से वार करने के निशान पाए गए हैं। लिहाजा हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक की हुई पहचान थाना प्रभारी खंडाते ने बताया कि मृतक की पहचान प्रेम सागर निवासी दयाशंकर वंशकार के रूप में की गई है। वह पुताई का काम करता था। फिलहाल मृतक के परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *