जबलपुर में लापता डॉग के पोस्टर लगे; गुमशुदगी की FIR:डॉक्टर परिवार बोला- मैगी को खोजकर लाने वाले को मिलेंगे 10 हजार; कहा- ‘वह मेरी बेटी थी’

जबलपुर के राइट टाउन में रहने वाले डॉक्टर परिवार की ल्हासा अप्सो फीमेल डॉग ‘मैगी’ 19 नवंबर से लापता है। परिवार ने शहरभर में गुमशुदगी के पोस्टर लगाकर 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।डॉ. अखिलेश तिवारी का कहना है कि मैगी डॉग नहीं, बल्कि उनकी बेटी जैसी थी- उसके गायब होने से घर में सन्नाटा है। परिवार ने मदनमहल थाने में FIR दर्ज कराई है और लोगों से मदद की अपील की है। डॉक्टर ने कहा- बेटी जैसी थी राइट टाउन निवासी डॉ. अखिलेश तिवारी की 9 साल से परिवार के सदस्य की तरह पाली गई ल्हासा अप्सो डॉग ‘मैगी’ 19 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई। डॉक्टर और उनके परिवार ने कई घंटे तक तलाश की, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शहरभर में मैगी के गुम होने के पोस्टर लगाए और उसे तलाश कर लाने वाले को 10 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की। डॉ. तिवारी ने कहा- ‘मैगी कोई डॉग नहीं, मेरी बेटी जैसी है… उसके बिना घर सूना लग रहा है।’ मैगी की गुमशुदगी की FIR दर्ज पोस्टर के बाद शहर के कई क्षेत्रों में लोग इस ब्लैक फीमेल ल्हासा अप्सो को खोज रहे हैं। परिवार ने मदनमहल थाने में गुमशुदगी की FIR भी दर्ज करवाई है। डॉ. तिवारी का कहना है कि जो भी उसे वापस घर लाएगा, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि उसका सम्मान किया जाएगा। पत्नी ने कहा- इसी महीने उसका जन्मदिन डॉ. तिवारी की पत्नी निष्ठा तिवारी का कहना है कि मैगी के गायब होने से पूरा घर उदास है।उन्होंने बताया- ‘मैगी डॉग नहीं, मेरी बेटी थी। उसके बिना ऐसा लग रहा है जैसे परिवार का कोई सदस्य खो गया हो। इसी महीने उसका 9वां जन्मदिन था। हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि वह सकुशल मिले।’ पार्लर जाती थी, सबकी लाड़ली थी निष्ठा ने बताया कि मैगी बहुत समझदार थी। डॉ. तिवारी हर महीने उसे पेट पार्लर लेकर जाते थे, उसके बाल सजवाते थे और वह हमेशा परिवार की आंखों के सामने रहती थी।19 नवंबर को वह कैसे घर से बाहर निकली और कैसे गायब हो गई, परिवार को अब तक समझ नहीं आया है। ल्हासा अप्सो ब्रीड की खासियत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *