भास्कर न्यूज| जैसलमेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महादेव बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन को आयोजित किया गया। सम्मेलन से पूर्व महादेव बस्ती में शोभायात्रा, कलश यात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ। जो मुख्य बाजार, रेलानी पाड़ा, सोनी पाड़ा और दर्जी पाड़ा होते हुए दीनदयाल कल्ला मैरिज गार्डन पहुंची। मैरिज गार्डन में आयोजित धर्मसभा में संतों और वक्ताओं ने समाज को नई दिशा दी। मुख्य वक्ता जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है।संत नारायण भारती ने सनातन संस्कृति को भारत की आत्मा बताया। वहीं महंत बालभारती महाराज ने जाति भेद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और भाइचारे का संदेश दिया। रितु बिस्सा ने कुटुम्ब प्रबोधन पर अपने विचार व्यक्त किए। संयोजक टीकम जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इस दौरान विभाग सह संघचालक अमृतलाल दैया, विभाग प्रचारक जगदीश, जिला प्रचारक रामजीवन, नगर प्रचारक मानवेंद्र, समिति अध्यक्ष अमृतलाल सोनी, सचिव महेंद्र, उपाध्यक्ष मदन आचार्य और संयोजक घनश्याम सोनी सहित दिनेश आचार्य, रविकांत, नरेंद्र गोयल, मुकेश जोशी, आनंद चाण्डक, विनोद जोशी, रेखा दवे और ललिता श्रीमाली सहित कई लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन चेतना सोनी, अंजली बिस्सा और नवीन आचार्य ने किया। अंत में समिति अध्यक्ष अमृतलाल सोनी ने सभी का आभार जताया।


