बांसवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को सुरवानिया बांध पर जल उपयोक्ता संगम (डब्ल्यूयूए) और काश्तकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित गया। कार्यक्रम जल संसाधन विभाग एवं माही परियोजना वितरण खंड की ओर से आयोजित हुआ। इसमें गामड़ी, वजवाना, तलवाड़ा और कुशलपुरा जल उपयोक्ता संगमों के अध्यक्षों सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और किसान मौजूद थे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए उपलब्ध जल के समुचित और न्यायसंगत उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई दक्षता सुधारने तथा ड्रिप और फव्वारा पद्धति अपनाने की सलाह दी। जल वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए सिंचाई शुल्क व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसमें जल उपयोक्ता संगमों (डब्ल्यूयूए) और काश्तकारों की ओर से शेष बचे कच्चे माइनरों को पक्का करने, तालाबों और नहरों की मरम्मत व रखरखाव के लिए बेलदारों और चौकीदारों की कमी को दूर के सुझाव मिले।


