जमशेदपुर के आदित्यपुर में दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला:आधी रात घर में घुसकर किया हमला, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, पड़ताल में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के आदित्यपुर में राधा स्वामी गेट के पास बुधवार की आधी रात एक दंपती पर हमला हुआ। अज्ञात हमलावरों ने रात 12 बजे के करीब घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में रितेश बिरुवा और उनकी पत्नी सीता बिरुवा घायल हो गए। घायल दंपती को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया है। घटना के समय दंपती के छोटे बच्चे पास के कमरे में सो रहे थे। सेक्युरिटी गार्ड का करते थे काम रितेश और सीता दोनों एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करते हैं। वे आदित्यपुर के कुलुपटंगा बस्ती में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही दंपती के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। ——————————————- इसे भी पढ़ें… जमशेदपुर में कॉल गर्ल की मौत, 1 लड़की-2 कस्टमर गिरफ्तार:लड़के बोले- होटल में 2 रूम लिए, शराब पार्टी की; लड़कियों में झगड़ा हुआ था जमशेदपुर में एक युवती की पंखे से लटकी लाश मिली है। मृतका का नाम आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक लड़की और दो कस्टमर हैं। दोनों कस्टमर लड़के हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई है। लड़की का नाम दीपा कुमारी है। बताया जा रहा है कि चारों ने साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल अल डोराडो में शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद दोनों लड़के और लड़कियां अलग-अलग कमरे में चले गए। इसी बीच दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई होने लगी। हालांकि, लड़ाई क्यों हुई इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *