जेम्को चौक के पास बुधवार की रात 10.30 बजे सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार संदीप दास (20) की मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटना के बाद घायल संदीप को परिवार वाले इलाज के लिए रात 11.15 बजे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि संदीप की बुलेटसांड से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं परिजनों का कहना था कि किसीअज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना हुई है। पिता की भी सड़क हादसे में गई है जान मिली जानकारी के अनुसार संदीप के पिता अशोक दास की आठ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक संदीप मनीफीट बीर बिरसागढ़ बस्ती का रहने वाला था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने बड़े भाई चंदन दास को टाटा मोटर्स कंपनी में रात ड्यूटी के लिए छोड़कर बुलेट से वापस घर लौट रहा था। निजी कंपनी में ले रहा था ट्रेनिंग संदीप आईआईटी करने केबाद कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा था। बुधवार को क्लोजर होने की वजह से संदीप ट्रेनिंग में नहीं गया था।इधर, सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस पहुंच गई थी। वहीं परिवार के लोग व बस्ती के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंच गए थे। ———————————- इसे भी पढ़ें… हजारीबाग के जवाहर घाटी पुल से गिरा बोलेरो:तेज रफ्तार गाड़ी हुई बेकाबू, रेलिंग तोड़ पानी में गिरी; शादी से लौटने के दौरान हादसा हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट में आज अहले सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर जवाहर पुल के नीचे डैम में जा गिरी। जिसमें दो लोगों के मौत हो गई। हादसे में बचे संदीप के मुताबिक वह और सौरव अपने घर से बरही शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले। घर से निकलने पर सौरव अपने दो अन्य साथी राहुल सोनकर (फल व्यवसायी) और आशीष रवानी को भी अपने साथ ले लिया। इसके बाद ये बरही गए। इसी बीच मौका पाकर सौरव ने शराब पी ली। बरही से लौटने के क्रम में जवाहर घाट स्थित पुल से पहले गाड़ी बेकाबू होकर पुल पर बने रेलिंग से टकराते हुए नीचे डैम में जा गिरी। इस हादसे में राहुल सोनकर और आशीष की मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…


