जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ऑटो और अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा गंभीर रूप से घायल गोपी, बिरंकणी, नमिता, राजबाला और ननिका को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सभी लोग चाईबासा से बस से पोटका पहुंचे थे घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी लोग चाईबासा से बस से पोटका पहुंचे थे। वहां से वे ऑटो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन से ऑटो की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।


