पाकुड़ में 10 वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबकर मौत:5 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, रविवार दोपहर से था लापता

पाकुड़ के बलिहारपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ट्रॉली चालक दिलीप कुमार दास के 10 वर्षीय पुत्र आरको दास की पोखर में डूबने से मौत हो गई। आरको कक्षा चार का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पोखर के पास मिले थे बच्चे के कपड़े और चप्पल घटना की जानकारी के अनुसार, आरको रविवार दोपहर घर से बाहर गया था। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। शिव मंदिर के पास स्थित पोखर के किनारे बच्चे के कपड़े और चप्पल मिलने से डूबने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने करीब 5 घंटे तक पोखर में उतरकर तलाश की। पानी में जाल भी डाला गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार दोपहर को पुलिस की मौजूदगी में एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पोखर से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रयाग दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता दिलीप ने थाने में आवेदन सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए NDRF की टीम को भी सूचित किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *