जमशेदपुर में छात्र की 5वीं मंजिल से गिरने से मौत:एनआईटी का था स्टूडेंट्स, परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने से था तनाव में; आत्महत्या की आशंका

सरायकेला में एनआईटी जमशेदपुर के एक छात्र की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। ड्रीम सिटी अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरने से कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। सोसायटी के लोगों ने दिव्यांशु को टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्र ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिव्यांशु रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर का रहने वाला था। उनके पिता ब्रजकिशोर प्रसाद रेलवे में लोको पायलट हैं। जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु कुछ समय से डिप्रेशन में था। बीमारी के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *