राजधानी के तेलीबांधा थाना के सामने सिग्नल पर शुक्रवार को 11.30 बजे मंदिरहसौद की ओर से आ रहे ट्रक ने एक पीएचडी छात्रा को कुचल दिया। दहला देने वाले इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया, वीआईपी रोड स्थित गोल्डन स्काई में एल. रामकृष्णा रेड्डी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी एल. तान्या रेड्डी (26) अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। छुट्टी में घर आने के कारण वह शुक्रवार सुबह स्कूटी से लाइब्रेरी जा रही थी। लेकिन तेलीबांधा सिग्नल के पास ट्रक छात्रा को कुचल कर निकल गया।


