जमशेदपुर में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर:पारडीह काली मंदिर के पास हुआ हादसा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

जमशेदपुर के एनएच-33 पर स्थित पारडीह काली मंदिर के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे टक्कर के कारण कार पलट गई और उसके बाएं हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। वे चांडिल के लुपुंगडीह गांव से जमशेदपुर किसी डॉक्टर मिलने जा रहे थे। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में की मदद घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों से घायलों को ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *