जमशेदपुर में ठगी के शक में दो बाबा पकड़े गए:स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा, पहले भी महिला से हुई थी ठगी

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड पर ठगी से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आया है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर पकड़ा। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन दोनों संदिग्धों ने कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की थी। बताया जा रहा है कि वे उसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों के साथ दोबारा इलाके में घूमते देखे गए थे। लोगों को हरकतें लगी संदिग्ध लोगों को उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पुराने ठगी मामले से उनका हुलिया मेल खाने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल, पुलिस महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय निवासी शुभम राज ने बताया कि इलाके में पहले भी ठगी की घटनाएं हुई थीं, और लोगों को शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *