जमशेदपुर में नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप की शुरुआत:900 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे, नेशनल गेम्स के लिए चयनित होंगी टीम

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में सोमवार से नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई। यह चैंपियनशिप आगामी 20 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड की कंपीटिशन आयोजित की जा रही हैं। इस आयोजन में कुल 42 यूनिट्स हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लगभग 900 खिलाड़ी शामिल हैं। चैंपियनशिप में देश के कई पदक विजेता खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के अंत में जो टॉप 8 टीमें होंगी, वे नेशनल गेम्स के लिए चयनित होंगी। इनमें कुल 64 खिलाड़ी शामिल होंगे। यह चयन नेशनल गेम्स के लिए किया जाएगा, जो फरवरी माह में आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *