जमशेदपुर में बिजली पोल से टकराई कार:आदित्यपुर के युवक का सिर धड़ से अलग, तीन साथी भी हुए घायल, रांची से लौट रहे थे सभी

कोवाली थाना क्षेत्र के मेन रोड में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे कार सवार आदित्यपुर निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रांची से लौटते समय हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान आदित्यपुर निवासी सिद्ध पांडेय के रूप में हुई है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार से रांची गया था। लौटते समय कोवाली थाना क्षेत्र के पास देर रात उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई।
टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार अन्य युवकों में राज आर्यन, राजपाल और आयरन सिंह शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत होता है। परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कोवाली थाना पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सिद्ध पांडेय की असामयिक और दर्दनाक मौत से आदित्यपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सख्ती की मांग की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेज गति और नियंत्रण खोने का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *