जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। एएसजी अस्पताल के पास बीती रात महिला टहल रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। पुलिस सोमवार को भी घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी की जांच की। महिला का घर पास ही था। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पति भी घर से बाहर निकल आए। वह बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े। फायरिंग में कोई हताहत नहीं बदमाशों ने खुद को घिरता देखा बाइक पर सवार होकर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


