जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सर्किट हाउस गोल चक्कर के पास बुधवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। स्टेशन से रांची जा रही बोलेरो और टाटा स्टील अधिकारियों की होंडा सिटी कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो पलट गई। होंडा सिटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार एक महिला को मामूली चोटें आईं। दोनों वाहनों में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। राहत और बचाव कार्य के बाद यातायात सामान्य घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। राहत और बचाव कार्य के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


