जमशेदपुर में महिला का पंखे से लटकता मिला शव:पति फरार; दो साल से बहन के घर में रह रही थी, तीन साल पहले हुई थी शादी

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में सलोनी मुखी नामक महिला का शव पंखे से लटका मिला। सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी ने बताया कि सलोनी की शादी 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी गुमसुम रहती थी और पिछले दो साल से अपनी बहन के घर रह रही थी। बीती रात खाना खाने के बाद वह सोने गई थी, लेकिन सुबह उसका शव पंखे से झूलता मिला। घटना के बाद से उसका पति उमंग मुखी फरार है। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम रुकवा दिया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन देव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फांसी का मामला लग रहा है। हालांकि, पति के फरार होने के कारण उस पर संदेह गहरा रहा है। पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद से ससुराल वाले भी फरार बताए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *