धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र के मल्हेला (मढ़ा) गांव में शुक्रवार सुबह एक पशु बाड़े में आग लगने से चार पशु जिंदा जल गए। यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, जिसमें किसान गिरवर सिंह का दाहिना हाथ भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 जनवरी 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे हुई। आग इतनी भयंकर थी कि गिरवर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पड़ोसियों के अथक प्रयासों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका। गनीमत रही कि आसपास बंधे लगभग 20 अन्य पशुओं को समय रहते खोलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से बाड़े में रखा घरेलू सामान और चार्ज पर लगा एक बड़ा मोबाइल भी जलकर राख हो गया।


