जमशेदपुर में 15 साल के छात्र की मिली लाश:एक्सरसाइज के लिए निकला था, दो दिन बाद पार्क के तालाब में मिला शव

जमशेदपुर के परसुडीह बारीगोड़ा में रहने वाले 15 वर्षीय कुणाल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुणाल 26 अगस्त की सुबह वीएम पार्क में एक्सरसाइज करने गया था। वह घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की। गुरुवार को टेल्को स्थित थीम पार्क के तालाब में उसका शव मिला। शव की पहचान कपड़ों और गले पर बने तिल से हुई। किसी से कोई विवाद नहीं था: परिवार कुणाल रहड़गोड़ा के एबीएमपी हाई स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वह पढ़ाई और खेलकूद दोनों में अच्छा था। परिवार के अनुसार, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या है। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *