जमानत पर छूटे नशेड़ी को परिजन ने सरेराह पीटा

कोरबा | जमानत पर जेल से छूटे नशेड़ी युवक से परेशान परिजन ने उसे सबक सिखाने मुड़ापार मुख्य सड़क पर सरेराह पिटाई कर दी। सोशल मीडिया में बेल्ट से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। युवक के खिलाफ परिजन ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने नशेड़ी युवक पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मुड़ापार निवासी अरमान खान (24) शराब के नशे में आए दिन विवाद करने से परिजन परेशान थे। 28 नवंबर की शाम को भी नशे में युवक घर के पास हंगामा करने लगा। इस बीच घर से बाहर निकली बुजुर्ग महिला से हुज्जतबाजी कर मारपीट की। इससे नाराज परिजन ने सड़क पर ही डंडे व बेल्ट से पिटाई कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *