जमीनी विवाद के चलते घर में घुस किया था हमला, 9 लोगों पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर जंडियाला पुलिस ने जमीनी विवाद में घर में घुसकर हमला करने के आरोप में 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। गुरदीप सिंह निवासी गांव धारड़ ने पुलिस को बताया कि 15 जून 2023 को वह अपने खेत को पानी लगाने गया था। उस समय उसका चाचा परमजीत खेत में आया और उसे पानी देने से रोकने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। उसी रात 8 बजे आरोपी अन्य लोगों के साथ आया और उनके साथ मारपीट करते हुए चला गया। आरोपी के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है‌। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, सौरव सिंह, हरमन सिंह, सरबजीत सिंह सभी निवासी धारड़, राजा निवासी खेला, सनी निवासी चोरकोट के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *