नशीले पदार्थों के साथ महिला समेत 4 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर घरिंडा पुलिस ने 559 ग्राम हेरोइन बरामद कर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। बीएसएफ अधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि अधिकारियों के साथ कंटीली तारों के पास गश्त के दौरान येलो कलर का लिफाफा मिला। जिसे खोल कर देखा तो उसमें हेरोइन थी। पैकेजिंग उतारने के बाद जांच के दौरान 559 ग्राम हेरोइन उसमें बरामद हुई। जिस पर घरिंडा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दूसरी तरफ चाटीविंड पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन और 70 रुपए के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मंजीत कौर उर्फ रूबी निवासी मेन बाजार गुरुवाली के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य मामले में चाटीविंड पुलिस ने 15 हजार एमएल अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रूप सिंह उर्फ रूपा निवासी गुरुवाली के रूप में हुई है। इसी तरह एक अलग मामले में जंडियाला पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ भाना, सुखराज दीप सिंह उर्फ दात्तर और अजय सिंह उर्फ अजय तीनों निवासी गांव धारड़ के रूप में हुई है। जिसमें से गुरसेवक और सुखराज दीप को गिरफ्तार किया गया है। अजय की धरपकड़ जारी है। क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न कार्रवाइयों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की जब्ती की है और कई गिरफ्तारियां की हैं, जबकि कुछ आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *