जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल:परिवार के 4 लोगों ने मिलकर मारा, 18 डेसिमल जमीन के लिए झगड़ा

जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम डेम्हा में सोमवार को एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने लाठी और डंडे ​​​​​मारपीट कर दी। इससे उसका हाथ फैक्चर हो गया। घायल धर्मराज साकेत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, धर्मराज अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी उनके ही परिवार के रहने वाले चार लोगों ने उनकी लाठी और डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि रामनारायण साकेत, रामनरेश साकेत, रामकृपाल साकेत, सुंदरलाल साकेत ने लाठियां से मुझे मारा है। परिजन बेहोशी की हालत में मुझे जिला अस्पताल लेकर आए हैं। 18 डेसिमल जमीन के लिए झगड़ा धर्मराज साकेत ने कहा कि जिस जमीन में हमारा मकान बना था। वह जमीन 18 डेसिमल है। जहां मेरी जमीन पर दूसरे लोग कब्जा कर रहे थे। इसकी शिकायत मैंने पहले भी तहसीलदार से की थी। लेकिन मेरे परिवार के अन्य लोग नहीं मान रहे थे और जबरन झगड़ा कर रहे थे। इसीलिए मैंने उस जमीन पर स्टे ले लिया था। मेरे नाम से इसका पट्टा भी दर्ज है। जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला आया है। जांच की जा रही है। पीड़ित से आवेदन लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *