भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम पसौद में जमीन बंटवारा को लेकर दो भाई सहित 5 लोगों के बीच विवाद की नौबत आ गई। पुलिस के अनुसार सुदागर यादव ने जानकारी दी है कि गुरुवार को बड़े भाई भारत यादव व उनके दो बेटे मनोज व विरेन्द्र ने ज्यादा जमीन रख ली है कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं भारत यादव ने जानकारी दी है कि मंझला भाई सुदागर ने बंटवारे के घर की सामान को कब्जा कर लिया है। ईंट सीमेंट सीट के संबंध में जानकारी लेने पर सुदागर व उनके बेटे थनेश्वर यादव ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर गुंडरदेही थाने में 5 लोगों के खिलाफ धारा 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


