बोकारो सिटी सेंटर में मोबाइल शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला, कोई हताहत नहीं

बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सिटी सेंटर में सोमवार देर रात कृष्णा मोबाइल नामक दुकान में रात करीब 1 बजे आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे पहले दुकान से धुआं निकलता दिखा। इसके बाद आग की लपटें तेज होने लगीं। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी के आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट वजह घटना के समय आसपास की अधिकांश दुकानें बंद थीं। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। घटना के समय दुकान का मालिक मौके पर नहीं था। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। वे सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। अगर आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *