रायगढ़ | जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध ने युवक पर लोहे के बोसला से हमला कर दिया। लैलूंगा हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ईश्वर खलखो 20 साल और गांव के ही रामसाय खलखों के बीच जमीन विवाद था। शुक्रवार को आरोपी रामसाय ने वाद विवाद कर युवक पर हमला कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह सोनोजोरी जोटोपारा में अपने पति के साथ रहती है। उसके बड़े पिता का भूमि सोनाजोरी में है। जिसका हिस्सा बटवांरा हो चुका है। आरोपी रामसाय जमीन हिस्सा बटवांरा को लेकर हमेशा विवाद करते थे।


