जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की:12 लोग घायल; बैसरन घाटी की घटना; सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। हमला मंगलवार दोपहर बैसरन घाटी इलाके में हुआ। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि फायरिंग में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी सुरक्षा बलों की ओर से इस हमले के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस बीच, न्यूज एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी है। उसने कहा कि लोग घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई। 12 अप्रैल को अखनूर एनकाउंटर में JCO शहीद हुए 12 अप्रैल को जम्मू जिले के अखनूर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए थे। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में 11 अप्रैल की देर रात एनकाउंटर शुरू हुआ था। 11 अप्रैल को ही किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इनमें टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है। इससे पहले 4 और 5 अप्रैल की दरमियानी रात जम्मू में LoC पर आरएस पुरा सेक्टर पर BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वहीं, 1 अप्रैल को LoC पर सेना के एनकाउंटर में 4-5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारा गया था। घटना पुंछ में LoC पर कृष्णा घाटी सेक्टर के फॉरवर्ड एरिया में हुई थी। कठुआ में एक महीने 3 एनकाउंटर ——————————————— जम्मू-कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सेना प्रमुख बोले- जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशें जारी, रोकने के लिए भारी संख्या में जवान तैनात; सीमा पर ड्रोन से सामान भेजने की तैयारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में गुरुवार (11 जनवरी) को कहा- देश की उत्तरी सीमा पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर से घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। इसलिए उत्तरी सीमा पर सेना के जवानों की भारी संख्या में मौजूदगी है। हालांकि, सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *