रायपुर में कैरेक्टर के शक पर पत्नी की हत्या:आरोपी ने चाकू से सीने और पीठ पर किया हमला, पुलिस को घर पर मिली महिला की खून से सनी लाश

रायपुर में कैरेक्टर के शक में पत्नी की हत्या हो गई है। आरोपी पति ने चाकू से महिला के पीठ और सीने पर हमला किया। जिसके बाद महिला लहूलुहान हालात पर जमीन पर गिर गई। पड़ोसियों ने जब झगड़े की आवाज सुनी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह का है। भुनेश्वर साहू(35) अपनी पत्नी मथुरा भाई साहू(32)के साथ रहता था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। वह कैरेक्टर को लेकर लगातार उस पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो जाता था। चाकू से सीने और पीठ में किए वार आरोपी का सोमवार को भी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद गाली गलौच होने लगी। इस दौरान भुनेश्वर ने घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चाकू महिला के पीठ और सीने पर लगा। जिससे वह बुरी तरह लहूलूहान होकर जमीन पर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *