जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पारा -10°C तक गिरा:10 राज्यों बारिश की संभावना; लगातार दूसरे दिन 15 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यह लगातार दूसरा दिन है जब 15 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का चेतावनी जारी का गई है। इसके अलावा 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई है। कश्मीर घाटी में शनिवार को हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ ​​रहने के कारण रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3°C नीचे रहा। वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.1°C नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम -10°C के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बीते दिन पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी घने कोहरे की चादर छाई रही। पंजाब का फाजिल्का शहर -2.4°C न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। उधर राजस्थान के करौली में सबसे कम तापमान 3.3°C दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 10 और 11 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इससे अगले 24 घंटे में तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 12 जनवरी: तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *