भास्कर अपडेट्स:पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, लुधियाना वेस्ट से विधायक हैं

पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। डिप्टी कमिश्नर जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि परिवार के लोग उन्हें शुक्रवार की देर रात इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल लाए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गोली उनके सिर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लैए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *