जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में जारी भारी बर्फबारी और बारिश के कारण पूरा उत्तर भारत तेज ठंड की चपेट में हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में टेम्परेचर गिरा है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार को टेम्परेचर -5°C रहा। श्रीनगर में ये -1°C था। पिछले घंटे में 24 पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम में 2-2 फीट के करीब बर्फबारी हुई है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शनिवार को सभी उड़ानें रद्द रहीं। रेलवे यातायात भी बाधित रहा। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (NH-44) बंद है। यहां करीब 1200 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों का टेम्परेचर 0 से 1°C के बीच बना हुआ है। बर्फबारी के अलावा हिमाचल प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई जगहों में लैंडस्लाइड भी हुई। सोलंग घाटी से अटल सुरंग के बीच फंसे 1800 वाहनों को शनिवार सुबह निकाला गया। 200 गाड़ियां अभी भी फंसी हैं। IMD के मुताबिक 29 दिसंबर से उत्तर भारत के राज्यों में तेज कोल्ड वेव चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में नए साल में प्रवेश के साथ ही मिनिमम टेम्पेरचर में 3-5°C की कमी आएगी। राज्यों से बर्फबारी की तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर: लोग घरों में फंसे, फ्लाइट-रेल सेवा स्थगित और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद जम्मू-कश्मीर 40 दिन के चिल्लई-कलां का दौरा जारी है, जिसमें भयंकर ठंड और बर्फबारी होती है। पिछले घंटे में 24 पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां और कुलगांव में 2-2 फीट के करीब बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (NH-44) बंद है। यहां करीब 1200 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हुई हैं। इसके अलावा श्रीनगर-लेह मार्ग भी बंद है। 8.5 किमी लंबी नवयुग सुरंग में में बर्फबारी के कारण वहां जमी बर्फ हटाने में दिक्कत हो रही है। यहां फंसे लोगों ने सुरंग में क्रिकेट खेल कर समय काटा। लोगों को कार में ही रात बितानी पड़ी। शुक्रवार शाम से श्रीनगर एयरपोर्ट पर प्रभावित उड़ाने शनिवार को भी रद्द रहीं। एयरपोर्ट से एक भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। हेवी मशीनों से हवाईपट्टी पर जमी बर्फ को हटाया जा रहा है। वहीं बनिहाल-बारामुल्ला रेलवे सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं रद्द हैं। यहां ट्रैक पर जमी बर्फ हटाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों ने जिला मुख्यालयों पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया और सुबह तक अधिकांश मुख्य सड़कों और अस्पतालों की ओर जाने वाली सड़कों को साफ कर दिया गया, जबकि दोपहर तक अंदरूनी सड़कों को साफ कर दिया गया। श्रीनगर-सोनमर्ग नेशनल हाइवे पर गुंड इलाके में स्थानीय लोगों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे पंजाब से आए टूरिस्ट्स को मस्जिद में ठहराया। उन्हें खाना खिलाया और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए। हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी के बीच अधिकारियों ने 1800 वाहनों को निकाला शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार को सोलंग घाटी से अटल सुरंग के रास्ते में फंस गए थे। क्योंकि बर्फबारी के कारण यहां ट्रैफिक रोका गया था। मनाली डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी थी, शनिवार सुबह तक 1800 से ज्यादा वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। जो वाहन फंसे हुए हैं, उनको भी निकाला जा रहा है। हिमाचल में बीते 24 घंटे से बर्फबारी और बारिश दोनों ही जारी हैं। शनिवार को धर्मशाला सहित दूसरे पहाड़ी इलाकों में अन्य ऊपरी इलाकों में टेम्परेचर 0 से 1°C के बीच रहा। कई इलाकों में लैंडस्लाइड भी हुआ है। उत्तराखंड: बर्फबारी-बारिश की डबल मार उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। औली, सुक्की टॉप पिथौरागढ़ सहित अन्य जगहें बर्फ से ढकी हुई हैं। यहां पर भयंकर ठंड है। इसके कारण निचले इलाकों में तेज कोल्ड वेव चल रही है। बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पांडुकेश्वर और बद्रीनाथ के बीच बर्फ जमा होने के कारण बंद कर दिया गया है। यहां बर्फ हटाने का काम जारी है। चीन बॉर्डर को जोड़ने वाला जोशीमठ-नीति नेशनल हाइवे भी सुराईथोथा से आगे बंद है। केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ने वाला चमोली-कुंड नेशनल हाइवे धोतीधार और मक्कू बेंड के बीच बंद किया गया है। कर्णप्रयाग जिले 50 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल है। दिल्ली: मैक्सिमम टेम्परेचर में कमी आई, एक दिन में 41.2 mm बारिश दिल्ली में शुक्रवार सुबह से जारी बारिश शनिवार को थमी। इस दौरान 41.2 mm बारिश हुई। इससे पहले 3 दिसंबर 1923 में 75.7mm बारिश हुई थी। बारिश के कारण दिल्ली का मैक्सिमम टेम्पेरचर 15.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6°C कम रहा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी बारिश हुई। अगले दिन का मौसम… 30 दिसंबर: कहीं बारिश का अलर्ट नहीं


