‘मन की बात’ का 117वां एपिसोड आज:ये साल का 9वां और आखिरी; लोकसभा चुनाव के कारण मार्च, अप्रैल और मई में टेलीकास्ट नहीं हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात रेडियो शो का 117वां एपिसोड करेंगे। ये इस साल 9वां और आखिरी एपिसोड भी है। लोकसभा चुनाव के कारण मार्च, अप्रैल और मई में एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हुए थे। 116वां एपिसोड 24 नवंबर आया था। पीएम ने इसमें डिजिटल अरेस्ट, स्वामी विवेकानंद, NCC, लाइब्रेरी जैसे मुद्दों पर बात की थी। पीएम मोदी की ‘मन की बात’ को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। इसके 62 एपिसोड को भीली बोली में भी अनुवाद किया गया है। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 24 नवंबर, 116वां एपिसोड: इन मुद्दों पर की थी बात ‘मन की बात’ से जुड़ी ये खास बातें भी जानिए पीएम मोदी की ‘मन की बात’, साल 2024 के सभी एपिसोड (मार्च, अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव के चलते मन की बात एपसोड टेलीकास्ट नहीं हुए थे) 24 नवंबर : 116वें एपिसोड में पीएम ने स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती, NCC दिवस, गयाना यात्रा, लाइब्रेरी जैसे मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने NCC डे पर कहा कि जब हम NCC का नाम सुनते हैं, हमें अपने स्कूल और कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। मैं खुद एनसीसी कैडेट रह चुका हूं, इसलिए मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि उससे मिले अनुभव मेरे लिए अमूल्य हैं। पूरी खबर पढ़ें… 27 अक्टूबर : 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने, डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था -कॉल आते ही रुकें। घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी निजी जानकारी न दें। स्क्रीन शॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें। पूरी खबर पढ़ें… 29 सितंबर : 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मन की बात के कई पड़ाव हैं, जिन्हें मैं भूल नहीं सकता। यह कार्यक्रम मेरे लिए मंदिर में पूजा करने जैसा है। एक धारणा ऐसी घर कर गई है, कि जब तक चटपटी नकरात्मक बातें न हों तब तक उसे तवज्जोह नहीं मिलती। मन की बात ने इसे गलत साबित किया है। पूरी खबर पढ़ें… 25 अगस्त : 11​​​​​​3वें एपिसोड में पीएम ने कहा था कि परिवारवादी राजनीति नई प्रतिभाओं को दमन करती है। बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले युवाओं का राजनीति में आने से लोकतंत्र मजबूत होगा। परिवारवादी राजनीति के अलावा मोदी ने तिरंगा अभियान, बच्चों में न्यूट्रिशन को लेकर जागरूकता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की थी। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई : 112वें एपिसोड में पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी। उन्होंने हैंडलूम पर भी चर्चा की थी। पीएम ने कहा- आजादी के पर्व पर एक कपड़ा खादी का जरूर लें। साथ ही प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त की स्पीच में शामिल विषयों पर सुझाव मांगे थे। पूरी खबर पढ़ें… 30 जून : 111वें एपिसोड में लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की गई थी। M ने 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 25 फरवरी : 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया था। तब PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा के चलते लोकसभा चुनाव के दौरान 3 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी : 109वें एपिसोड की शुरुआत गणतंत्र दिवस के जश्न को लेकर की थी। पीएम ने कहा था कि दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया है। इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *