जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन 200-फुट गहरी खाई में गिरा:चार की मौत, 9 घायल; तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना का वाहन 200 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई है। सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 17 जवान सवार थे। इनमें से 9 जवान घायल हो गए हैं। तीन गंभीर रूप से घायलों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। तीन दिन पहले आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ था जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *