कवर्धा| वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका दूसरा चरण 19 जनवरी से प्रारंभ हो गया है, जो 26 जनवरी तक चलेगा। 26 जनवरी को जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सामूहिक वंदे मातरम गायन किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में बैंड के माध्यम से वंदे मातरम से जुड़े संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट- गाइड समेत छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। सभी विभागों के अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर स्कूलों व कॉलेजों के छात्र- छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। पूरे जिले में देशभक्ति गीत जूंगते रहेंगे।


