जम रही ओस… अंबिकापुर में पारा 5.6 तो सोनहत में 4 डिग्री पर

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर ठंड के तेवर बरकरार हैं। सर्द हवाओं से तापमान सामान्य से नीचे रह रहा तो नमी के कारण वातावरण में सुबह से लेकर दिन चढ़ते तक कोहरे का डेरा रह रहा है। मंगलवार तो कोहरे से शहर में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर हो गई थी, लेकिन दिन चढ़ा तो कोहरे का असर कम हुआ और लोगों ने राहत महसूस की। ये तस्वीर कोहरे की हकीकत बता रही है। मैरिन ड्राइव तालाब के पास सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर के समय यहां कोहरे का असर कम हुआ तो तालाब खुला दिखा। इस बीच मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोनहत | ब्लॉक सोनहत में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिसंबर से ही न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच बना हुआ है, इससे जमकर पाला पड़ रहा है। ओस की बूंदे जम रही हैं। नमी से पिछले एक सप्ताह से एक-दो दिन छोड़ बीच-बीच में सुबह कुछ देर तक कोहरा छाया रहता है। इससे ठंड तो बढ़ती है, लेकिन टेंप्रेचर में और कमी अब तक नहीं आई है। दिनांक न्यूनतम तापमान 24 दिसंबर 6 डिग्री 25 दिसंबर 5 डिग्री 26 दिसंबर 6 डिग्री 27 दिसंबर 6 डिग्री 28 दिसंबर 6 डिग्री …. इसलिए छा रहा कोहरा रात में तापमान 5 डिग्री तक जाने से जमीन ठंडी हो रही है। इसके संपर्क में आने वाली हवा भी ठंडी हो जा रही है और ठंडी हवा ज़्यादा नमी (जलवाष्प) रोक नहीं पाती है। यह नमी छोटी-छोटी पानी की बूंदों में बदलकर हवा में तैर रही, जिसे हम कोहरा कहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *