जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

लोहरदगा| ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शनिवार को 10 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रथम दिन कबड्डी एवं खो-खो खेल का आयोजन हुआ। जिसमें कबड्डी बालक जूनियर ग्रुप में एकता हाउस विजेता व प्रगति हाउस उपविजेता बनी। वहीं गर्ल्स जूनियर ग्रुप में एकता हाउस विजेता व विवेक हाउस उपविजेता हुई। खो- खो गर्ल्स ग्रुप में एकता हाउस विजेता व विवेक हाउस उपविजेता, बालक ग्रुप में प्रगति हाउस विजेता व विवेक हाउस उपविजेता बना। वहीं विद्यालय के प्राचार्य एसके झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के खेलकूद प्रमुख एस सुजाउद्दीन राजा व अरुण कुमार बड़ाईक का सराहनीय योगदान रहा। लोहरदगा| यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल सेरेंगहातु के प्रांगण में शनिवार को वीर सन्यासी महान ओजस्वी-तपस्वी देशप्रेमी, वीर संत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां, विद्यालय के निर्देशक बीके बालांजिनपा, सामी बालांजिनपा सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विश्व के कोने-कोने में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श को उनके व्यक्तित्व को माना जाता है। वे एक दिव्य पुरुष थे, वे समाज के दर्पण थे। विश्व के सभी लोगो ने उनके संस्कारों को अपनाया। पुरे विश्व में उन्हें शत शत नमन किया गया। बच्चे उनके आदर्श मार्ग पर चलकर अपने जीवन को साकार बना सकते है। उन्हें स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी के किताब को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप में प्रोफेसर परमानंद अग्रवाल, संजय वरमन, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ टी साहु, रामबिलास सिंह, आदित्या साहु, अमित साहु, नरेश साहु, जानवी केशरी, मंटू साहु, लतीफ अंसारी, संदीप साहु, शोमा मुखर्जी, पिंटू सिंह, बलराम भगत, धरमवीर भगत, रजत कुमार साहु, अभिषेक शाहदेव, शदाब आजम सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *