लोहरदगा| सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पतंजलि जिला संयोजक शिव शंकर सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष को पाकर भारत माता धन्य धन्य हो गई। विद्यालय के आचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान राष्ट्रभक्त थे। हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारी संस्कृति, संस्कार, आदर्श व सनातन धर्म के संवाहक है। ऐसी महान विभूति के बताएं मार्ग पर चलकर भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य, बंधु भगिनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लोहरदगा| जिला यदुवंशी विकास मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को झारखंड सरकार में श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर मंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही मार्च 2025 में यदुवंशी विकास मंच जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। जिसपर मंत्री ने आमंत्रण को स्वीकार कर सहमति प्रदान की। मौके पर जिला प्रभारी रामचन्द्र गोप, जिला अध्यक्ष कविराज यादव, भरत यादव, रणजीत यादव, संजय यादव, रामजीत यादव, मदन यादव, विक्की गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


