सलखन| गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर ग्राम सलखन में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी। इस अवसर पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश व पूर्व विधायक दाऊ राम रत्नाकर, इंदु बंजारे ने बाबा के विचार को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


