सुशासन दिवस: महतारी वंदन योजना व आवास योजना के बारे में दी जानकारी

भास्कर न्यूज | मालखरौदा मालखरौदा में सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर सुशासन दिवस का आयोजन 17 दिसंबर को शासकीय वेदराम महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत तैल चित्र व भारत देश के महापुरुषों की छायाचित्र में पूजा-अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बी.डी. जांगड़े ने कहा कि सुशासन पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता उठा रही हैं और निरंतर विकास की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में एल.आर. कोसरिया ने कार्यक्रम का परिचय और कई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के वाद-विवाद प्रतियोगिता के जरिए नवीन योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना व पीएम आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। वहीं रासेयो के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए फुटपाथ व लघु व्यवसाय योगी के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का मंचीय प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर में वरिष्ठ सहा. प्राध्यापक. सीआरकोसले, वासुदेव एक्का, आरआरखूंटे, आर.के.कुर्रे, गंगाराम जोशी व समस्त अधिकारी, कर्मचारी व छात्रों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *