जयंती पर याद किए गए बागुन सुम्बरुई कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज| चाईबासा कांग्रेसियों ने सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कार्यक्रम आयोजित कर स्व. बागुन सुंबरुई को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि राजनीति में उनका लंबा कार्य अनुभव तथा संघर्षरत जीवन शैली से कांग्रेसजनों को दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन मिलता रहा। विभिन्न उच्च संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद भी आम नागरिकों की तरह कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न लोगों से सर्वत्र उपलब्ध रहकर जनसंवाद करते थे। जिसके चलते स्व. सुंबरुई को अभी भी लोग याद कर रहे हैं। वह कोल्हान प्रमंडल के वयोवृद्ध नेता रहे हैं। उन्होंने राजनीति का शुभारंभ छोटानागपुर और संथाल परगना को बिहार से अलग झारखंड राज्य बनाने संबंधी जनांदोलन से प्रारंभ किया। तदोपरांत वर्ष 1967 से प्रथम बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत लगातार 2009 तक निर्वाचित सदस्य रहे हैं। इस दौरान पांच बार लोकसभा और चार बार बिहार विधानसभा तथा झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *