बोकारो | चास जेल में बंद जयंत सिंह हत्याकांड के चार आरोपियों को चास मंडल कारा से शिफ्ट करने का आदेश जारी हुआ है। कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं झारखंड के आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल की ओर से उक्त आदेश की प्रति बोकारो डीसी व एसपी को भेजी गई है। आदेश के अनुसार आरोपी बिनोद खोपड़ी को चाईबासा, मुकेश राय को मधुपुर, दीपक मोदी को घाटशिला, अभिषेक कुमार को सिमडेगा जेल में शिफ्ट करने का आदेश है। आदेश में हा गया है कि गोपनीय दृष्टिकोण से चास जेल में बंद चारों आरोपियों को जल्द शिफ्ट करने की अनुमति दी गई है। बता दें कि बीते 10 दिसंबर को सेक्टर-8 से मृतक जयंत की हत्या हुई थी।


