धालभूमगढ़| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ मैं बीपीएचयू भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने कार्य को बंद कराया। भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान झामुमो के अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रणव महतो, कमल मंडल, विनोद चौबे आदि उपस्थित थे। भवन निर्माण कार्य स्थल पर कार्य संबंधित सूचना बोर्ड नहीं था। भवन निर्माण कार्य में बनाई जा रही टाइवीम मैं उपयोग किया जा रहा रिंग 6 इंच के बजाय 10 इंच पर बांधा जा रहा है। कार्यस्थल पर मुंशी भी नहीं था। मुर्शिदाबाद के मिस्त्री द्वारा कार्य कराया जा रहा है।वही निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा गिट्टी तथा इंटा का क्वालिटी भी खराब का आरोप लगाया गया। जानकारी हो की यह बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट ) भवन निर्माण कार्य जिला परिषद योजना अंतर्गत 15 वे वित्त आयोग से 44 लाख 600 रुपए लागत से यह भवन निर्माण कार्य हो रही है। शिलान्यास 20 जनवरी को विधायक सोमेश सोरेन के हाथों से हुआ था।


