जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट:जयपुर से 60 लाख यात्रियों ने किया सफर, पिछले साल से 6 लाख अधिक, अंतरराष्ट्रीय यात्री भी बढ़े

जयपुर एयरपोर्ट से अब हवाई सेवाओं का संचालन नई ऊंचाइयां छू रहा है। पहली बार जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रीभार का आंकड़ा 60 लाख रहा है। वर्ष 2024-25 में 60 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। कोविड से पहले जयपुर से सर्वाधिक यात्रीभार वर्ष 2018-19 में रहा, लेकिन उस समय 54.71 लाख यात्रियों ने सफर किया था। ताजा आंकड़े प्री कोविड और पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यात्रीभार में 6 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस बार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल से 1.13 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री बढ़े हैं, जबकि करीब 4.87 लाख घरेलू यात्री बढ़े हैं। जयपुर एयरपोर्ट से शेड्यूल और नॉन शेड्यूल फ्लाइट संचालन को मिलाकर वर्ष 2024-25 में कुल 52,693 विमानों का आवागमन हुआ है यानी रोजाना औसतन 72 फ्लाइट संचालित हुई हैं। हालांकि शेड्यूल फ्लाइट्स की संख्या औसतन 67 रही है, जबकि नॉन शेड्यूल फ्लाइट 5 रहीं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में 18933 विमान, वर्ष 2021-22 में 28069, वर्ष 2022-23 में 43643, वर्ष 2023-24 में 49092 और वर्ष 2024-25 में कुल 52693 विमानों का आवागमन हुआ है। इस तरह से विमान संचालन में भी जयपुर एयरपोर्ट काफी आगे आया है। उम्मीद है कि आगामी वित्त वर्ष में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा। वहीं, जयपुर एयरपोर्ट देश के टॉप-10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में जगह बनाने में सफल हो सकेगा। एयरपोर्ट पर बढ़ता यात्रीभार का ग्राफ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *