जयपुर एयरपोर्ट:राजधानी में सुबह 10:30 बजे तक कोहरा; असर-इंदौर, अहमदाबाद फ्लाइट की लैंडिंग अटकी

उत्तर भारत के शहरों में छाए कोहरे का असर सोमवार को सीजन में पहली बार जयपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। अहमदाबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7114 जयपुर के आसमान में करीब 1 घंटे 10 मिनट तक होल्ड पर रही, लेकिन रनवे दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग नहीं कराई जा सकी। बाद में फ्लाइट को वापस अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह इंदौर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7274 भी करीब आधे घंटे तक होल्ड पर रही और बाद में भोपाल डायवर्ट की गई। कोहरे के चलते जयपुर से अहमदाबाद, देहरादून, जैसलमेर और चंडीगढ़ जाने वाली चार फ्लाइट्स भी 2 घंटे से लेकर 5 घंटे तक देरी से रवाना हुईं। यात्रियों को सुबह के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे रनवे पर विजीबिलिटी 225 मीटर रह गई, इसलिए एटीआर-72 विमान नहीं उतर सके उड़ान लेट – इंडिगो अहमदाबाद 6ई-7217: 5 घंटे 20 मिनट लेट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *